भारत में सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। यही कारण है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब सुरक्षा और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों और फीचर्स के साथ कारें लॉन्च कर रही है। 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 40,000 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए कंपनियां अब हाई सेफ्टी रेटिंग वाली कारें किफायती दामों में देने लगी हैं।
आइए जानते हैं 2025 में भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली 5 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में
1. टाटा पंच (Tata Punch):
TATA PUNCH सबसे सुरक्षित कारों में से एक है, जिसे ग्लोबल NCAP (नेशनल कार असेसमेंट प्रोग्राम) द्वारा पेट्रोल, डीज़ल और CNG वेरिएंट के लिए 5-स्टार रेटिंग दी गई है। इस कार ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 17 में से 16.45 अंक प्राप्त किए हैं और चाइल्ड ऑक्यूपेंट रेटिंग में 49 में से 40.68 अंक हासिल किए हैं।

2. टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz):
टाटा अल्ट्रोज़ भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 16.3 / 17 अंक मिले हैं और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 29 / 49 अंक प्राप्त हुए हैं।

3. टाटा नेक्सन (Tata Nexon):
टाटा नेक्सन की रेटिंग टाटा अल्ट्रोज़ के क़रीब है, इसमें थोड़ा बहुत अंतर है। यह भी 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए इसे 16.06 / 17 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 25 / 49 अंक मिले हैं।

| Car Model | Adult safety Rating | Point Scored | Child safety rating | Point |
| TATA PUNCH | 5 STAR | 16.45 / 17 | 5 Star | 40.89 |
| TATA ALTROZ | 5 STAR | 16.13 / 17 | 5 Star | 29.00 |
| TATA NEXON | 5 STAR | 16.06 / 17 | 5 Star | 25.00 |
| MAHINDRA XUV300 | 5 STAR | 16.42 / 17 | 5 Star | 37.44 |
| SKODA KUSHAQ | 5 STAR | 29.64 / 34 | 5 Star | 42.00 |
4. महिंद्रा XUV300 (Mahindra XUV300):
महिंद्रा ने इस कार को लगभग ₹7.90 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है, जिसमें शानदार सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। ग्लोबल NCAP के अनुसार इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी में 16.42 / 17 और चाइल्ड सेफ्टी में 37.44 / 49 अंक मिले हैं।

5. स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq):
यदि हम स्कोडा स्लाविया और वोक्सवैगन वर्टस से तुलना करें, तो स्कोडा कुशाक और वोक्सवैगन टाइगुन को भी 5-स्टार रेटिंग मिली है। लेकिन स्कोडा कुशाक की कीमत अन्य कारों के मुकाबले काफी कम है और इसका बेस मॉडल ₹10 लाख के अंदर आता है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 29.64 / 34 और चाइल्ड सेफ्टी में 42 / 49 अंक मिले हैं।

ये क्रैश टेस्ट कहां से होते हैं?
न्यूज और गूगल के अनुसार, यूके की एजेंसियां क्रैश टेस्ट की जांच करती हैं और फीडबैक देती हैं और वे तय करती हैं कि उनके अनुसार कौन सी कार सुरक्षित है और फिर वाहन को भारत में डिलीवर किया जाता है और उन्हें सुरक्षा रेटिंग दी जाती है।
Disclaimer :
🔸 *कीमतें मॉडल वेरिएंट और शहर के अनुसार अलग हो सकती हैं।
🔸 स्कोडा कुशाक और टाटा नेक्सन का बेस वेरिएंट सीमित समय के लिए ऑफर में 10 लाख से कम में उपलब्ध हो सकता है।
Also Read :
TATA Harrier EV SUV फीचर्स और रेंज की पूरी जानकारी |